नैनीताल। ठंड के चलते जोड़ों में दर्द व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को भी बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। बता दें कि नैनीताल में ठंड बढ़ने लगी है। इस कारण बीडी पांडे अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार व जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि इन दिनों रोजाना करीब 400 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन सोमवार को 452 की ओपीडी रही। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार व जोड़ों में दर्द के हैं। इन्हें इलाज के साथ जरूरी सलाह दी जा रही है।