कालाढूंगी। बैलपड़ाव के सिंचाई विभाग विश्राम भवन में रविवार को बहुद्देशीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हल्द्वानी के डॉ. मोहन सती, डॉ. अलका सती, डॉ. कमल गौनिया, डॉ. अनिरुद्ध वैध, डॉ. मुकेश जोशी, डॉ. उत्तम ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब तीन सौ मरीजों ने जांच कराईं। इस दौरान उन्हें निशुल्क दवा बांटी गई। शिविर आयोजक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस तरह के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। इससे पूर्व महामंडलेश्वर महाराज शिव गिरी ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, दीवान बिष्ट, विपिन बिष्ट, हेमा तिवारी, अपूर्वा बिष्ट, सुरेंद्र बोरा आदि रहे।