हल्द्वानी। पासपोर्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पासपोर्ट दफ्तर खुलने जा रहा है। कोविड के चलते पिछले आठ महीने से पासपोर्ट दफ्तर में ताले लगे हैं। सहायक डाक अधीक्षक जेएस बोरा ने बताया कि डाक विभाग के मुख्यालय से पासपोर्ट बनाने का काम शुरू करने के आदेश जारी हो गए हैं। पासपोर्ट दफ्तर खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। काठगोदाम डाकघर के पोस्टमास्टर आईके दास ने बताया दो नवंबर से पासपोर्ट दफ्तर विधिवत रूप से काम करने लगेगा।