फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गरमपानी में सैलानी और यात्री जाम में फंसे

Mon, 30 Oct 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गरमपानी में सड़क से मलबा हटाती जेसीबी के चलते सड़क पर लगा जाम। संवादगरमपानी में सड़क से मलबा हटाती
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झूलापुल गरमपानी में रविवार की सुबह थुवा की पहाड़ी के कटान और सड़क चौड़ीकरण के चलते यात्रियों और सैलानियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क पर मलबा, पत्थर और बोल्डरों को हटाने के लिए यातायात बंद करना पड़ा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे हल्द्वानी, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर आने-जाने वाले यात्री और पहाड़ घूमने पहुंचे सैलानियों को भी जाम का सामना करना पड़ा।
रविवार दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक डेढ़ घंटे तक लंबा जाम झूलापुल से खैरना बाजार और दोपाखी तक लगा रहा। स्थानीय लोगों ने एनएच के अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें