भवाली (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर निगलाट के पास रविवार की देर रात एक कैंटर खराब हो गया। कैंटर के खराब होने से सोमवार सुबह निगलाट में वाहन चालकों और यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा।
इससे कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की ओर आवाजाही करने वाले यात्री परेशान रहे। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खराब कैंटर को किनारे कराकर सुबह 10 बजे मार्ग पर यातायात सुचारू कराया। संवाद