संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल/भवाली (नैनीताल)। एक तरफ जहां पूरा देश लॉकडाउन के चलते घरों के अंदर कैद है। वहीं दूसरी तरफ भीमताल नगर पंचायत और भवाली नगर पालिका के पर्यावरण मित्र घर-घर पहुंचकर लोगों के घरों को सैनिटाइजर कर रहे हैं। सोमवार की सुबह भवाली नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने हर एक वार्ड में पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भीमताल चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया और भवाली चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि पर्यावरण मित्र बिना अपने स्वास्थ्य की परवाह किए दिन रात शहर के वार्डों में सैनिटाइजर कर रहे है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य की जांच करने की मांग की है। साथ ही पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना की है। फोटो कैप्सन- 30बीटीएल03-04पी
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA