फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वदेशी संकल्प दौड़ में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करना रहा। सोमवार को हुई संकल्प दौड़ का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक आर्या ने कहा ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध को मजबूत करते हैं। यहां जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, मोहित लाल साह, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मोहित रौतेला, रोहित भाटिया, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें