फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग में 38 लाख की लागत से बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम 38 लाख रुपये की लागत से रानीबाग चित्रशिला घाट में 35 वाहनों की पार्किंग बनाएगा। साथ ही कटघरिया में 43 लाख रुपये की लागत से क्रियाशाला का भवन और चहारदीवारी का निर्माण करेगा। इसके लिए निगम ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी पार्किंग की समस्या से गुजर रहा है। ये ही हाल रानीबाग चित्रशिला घाट का भी है। यहां दाह संस्कार में आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करते हैं। कई बार इससे जाम लगता है। नगर निगम अब यहां पार्किंग बनाने जा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि चित्रशिला घाट में 38 लाख की लागत से सर्फेस पार्किंग बनाई जाएगी। कहा कि इस पार्किंग में 35 गाड़ियां पार्क होंगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं।
उधर, हैड़ाखान मंदिर कटघरिया रोड पर क्रियाशाला भवन और उसकी चहारदीवारी का काम भी किया जाएगा। इसके लिए 43 लाख रुपये जारी किए गए हैं। कहा कि इसकी भी निविदा आमंत्रित कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें