फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 286 वलनरेबल बूथ पर पैरामिलिट्री होगी तैनात

Mon, 18 Mar 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में 1010 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें 286 को वलनरेबल घोषित किया गया है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कड़ी निगरानी की जाएगी। सबसे अधिक वलनरेबल पोलिंग स्टेशन हल्द्वानी विधानसभा में 102 हैं। जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इन पोलिंग स्टेशन में सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री को तैनात किया जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी। यहां पर माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण किया
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एमबीपीजी कॉलेज में अस्थायी निर्वाचन कार्यालय बनाया गया। इसके साथ कॉलेज को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-160 से 165 तक के उपबंधों में निहित प्रावधानों के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक अधिग्रहित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें