नैनीताल। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत का 136 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्य अतिथि गृह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधू पूर्व सांसद इला पंत ने पुत्र सुनील के साथ पंडित पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पंत जयंती समारोह समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष इला पंत ने कहा कि पंडित पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी एवं कुशल प्रशासक थे। सामाजिक बुराइयों को मिटाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि सरकार को पंडित पंत की परिकल्पना के आधार पर देशहित के कानून बनाने चाहिए। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पंडित पंत ने गरीबी, भूख और कुली बेगार के खिलाफ पहली बार आवाज उठाई। प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि पंडित पंत ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने और राज्यों के पुनर्गठन में अहम् भूमिका निभाई।
एडीएम पीआर चौहान ने कहा कि वे आज के राजनेताओं के आदर्श रहे। एसपी सिटी डाॅ. जगदीश चंद्र और प्रो. सतपाल ने उनके जीवन के संस्मरण सुनाए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने छोलिया एवं कुमाऊंनी नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। आयोजक मंडल के गोपाल रावत ने कार्यक्रम की जानकारी दी और आयोजक पुराण मेहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन नवीन पांडे ने किया। इसके अलावा नगर के पंत पार्क स्थित पंडित पंत की मूर्ति पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सरिता पन्त, मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा, राज्य संयोजक राजेश कुमार, समन्वयक ललित भट्ट, एसडीएम पी चौहान, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, केएस. रौतेला, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत, प्रो. सतपाल सिंह रावत, डॉ. महेंद्र राणा, संजय कुमार संजू, अभिषेक मेहरा, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, आनंद बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, कैलाश वर्मा, विमला अधिकारी, मुन्नी तिवारी, चन्द्रेक बिष्ट समेत जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी, उद्घोषक नवीन पांडे, व्यापार मंडल के त्रिभुवन फर्त्याल, कुंदन सिंह नेगी, नासिर अली, मंजू रौतेला, संजय कुमार संजू, चंदन सिंह नयाल, कल्पना चौधरी, जानकी कनवाल आदि को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ऐशडेल, मोहन लाल बालिका विद्या मंदिर आदि के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
ज्योलीकोट। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राइंका में भी कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डाॅ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, और हरीश वारियाल ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। संचालन उमेश साह ने किया। संवाद