नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पालिका, राजस्व विभाग व लोनिवि की ओर से वार्ड दर वार्ड सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर चार हरीनगर में सफाई की गई। यहां मार्ग समेत नाले-नालियों के समीप की झाड़ियां काटी गई तथा धोबीघाट परिक्षेत्र की भी सफाई की गई। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा एसडीएम नवाजिश खलिक ने भी सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं, नगर में 82 लाख रुपये से किए जा रहे सीवर संबंधी कार्य, मैनहोल की मरम्मत, सफाई के लिए कार्यक्रम तय कर इसकी शुरुआत कर दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल ने 12 जुलाई से 26 अगस्त तक का कार्यक्रम तय किया है। इन दिनों वार्ड एक स्टाफ हाउस क्षेत्र में सीवर मैनहोल आदि की सफाई की सफाई की जा रही है जो 20 जुलाई तक चलेगी।