हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर संघर्ष सेवा सहयोग समिति की अध्यक्ष योगिता बनौला के नेतृत्व में कालाढूंगी चौराहे स्थित शहीद चाैक पर दीप जलाकार शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिकों ने 101 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेसी नेता ललित जोशी व टीआई महेश चंद्रा ने भी दीप जलाकर शहीदों केे नमन किया। अध्यक्ष योगिता बनौला कार्यक्रम में मौजूद रहे।