संवाद न्यूज एजेंसी, पतलोट (नैनीताल)। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर कोई मदद को आगे आ रहा है। ओखलकांडा ब्लाक के पोखरी मल्ली ग्राम पंचायत की प्रधान जानकी देवी ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में दो माह का मानदेय देने की घोषणा की है। जानकी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोखरी मल्ली के ग्रामीणों के सहयोग से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दो माह का मानदेय आपदा कोष में दिया जाएगा। ताकि उस मानदेय से जरूरतमंदों को मदद पहुंच सके। उन्होंने अन्य संगठनों से भी मदद में आगे आने को कहा है। ग्रामीणों ने प्रधान जानकी देवी की पहल की सराहना की है।