फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भूमि प्रकरण: सुरक्षा के साये में बनभूलपुरा, पीएसी तैनात; रेलवे स्टेशन पर तैनात रही आरपीएफ

Thu, 26 Feb 2026 10:22 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी करते हुए पीएसी और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आए दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार से क्षेत्र की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। एक कंपनी पीएसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जवानों को संवेदनशील इलाकों के साथ ही बैरियर के पास भी तैनाती किया गया है।

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर आरपीएफ ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला जबकि परिसर के अंदर प्रवेश गेट पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म नंबर एक पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को यहां अन्य थानों से भी फोर्स को लगाया गया था। देर शाम थानों की फोर्स को वापस भेजकर पीएसी की तैनाती कर दी गई।

सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। एक कंपनी पीएसी बल थाने को मिला है। इन्हें संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। सुरक्षा की पूरी प्लानिंग चल रही है। विस्तृत कार्य योजना के बाद क्षेत्र में और अतिरिक्त बल तैनात होगा। - मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें