किच्छा। चीनी मिल के आउटसोर्स के कर्मचारियों ने ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाकर धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार न तो पीएफ की जानकारी दे रहा और ना समान वेतन। चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिं मर्तोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर ठेकेदार की कमियां मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
चीनी मिल गेट पर आउटसोर्स कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा पीएफ की जानकारी नहीं दी जा रहा। वेतन भी समान रूप से नहीं दिया जा रहा है। एक माह से वेतन नहीं मिला है। वहां बबलू यादव, आसिफ, नंद किशोर, रवि यादव, वीर हसन, शंकर कुमार आदि थे।
चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोंलिया ने बताया कि फिलहाल वे लोग प्रर्दशन कर रहे हैं, जिनकी शिफ्ट नहीं चल रही। श्रमिकों ने अभी तक उन्हें किसी तरह का लिखित पत्र नहीं दिया है। मामले में ठेकेदार को बुलाया गया है अगर कमी निकली तो कार्रवाई की जाएगी।