फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वेतन ना मिलने से आउटसोर्स कर्मी कार्य बहिष्कार पर

Fri, 10 May 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन विकास निगम के आउटसोर्स कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला। इससे नाराज आउटसोर्स कर्मियाें ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से मुलाकात कर जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों ने बताया ऑफिस स्टॉफ, कामकार, लेखा कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटर को एक माह से और फील्ड स्टाफ को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसलिए मजबूरन कार्य बहिष्कार करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। दूसरी ओर वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश पाल ने बताया कि उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों की वेतन के लिए संस्तुति कर दी है। एमडी कार्यालय से इस पर कार्यवाही होनी है। इस मौके पर दीपक सजवान, हिमांशु तिवारी, अमित कुमार, हरीश रौतेला, महेश चंद्र, कमलेश बिष्ट, गजेंद्र कत्युरा, मोहित रावत, महिपाल, समीर अली, माया रावत, शिवानी अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें