हल्द्वानी। शहर के निजी अस्पतालों में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर सोमवार को छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि अस्पताल की ओर से इलाज के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है, मरीज के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है और सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर छात्र महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।