फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Sat, 19 Jul 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल बैंक व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बैंक के 104वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुए शिविर में अधिवक्ताओं व कर्मचारियों सहित 85 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए। इस मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत, डॉ. एमएस पाल, नैनीताल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक साह, राजेंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक विप्लव राणा, हर्षित पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें