रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स सेल, पुलिस विभाग व चिकित्सकों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। बुधवार को प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने कहा कि नशे का प्रकोप कम करने के लिए ज्यादा समय स्वयं को काम में व्यस्त रखा जाए। ड्यूटी के कार्य पूर्ण हो जाते हैं तो खाली रहने के स्थान पर समाजसेवा या अतिरिक्त स्किल डेवलपमेंट का कार्य किया जाए। इससे नशे की तरफ से ध्यान हट जाएगा। इस दौरान डॉ. जया भट्ट, सिद्धेश्वर सिंह मौर्या, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. सुरेश चंद्र, डॉ. गुरप्रीत सिंह आदि रहे।