कालाढूंगी। रविवार को सेंट एड्रियन चर्च धमोला में क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि इग्नियस डिसूजा विशप कैथोलिक डायोसिस बरेली, विशिष्ट अतिथि फादर रॉयल एंथोनी शिक्षा सचिव बरेली, अनीता आर्य जिला पंचायत सदस्य ने किया। नव साधना कला केंद्र वाराणसी की नृत्यांगनाओं ने मनमोहक नृत्य, समाज सुधार आधारित लघु नाटिकाएं आदि प्रस्तुत किए। इस फादर अशोक फ्रांसिस मसीह, एरिक पीटर, रवि, सिस्टर स्वर्णा आदि मौजूद रहे।