हल्द्वानी। परिवहन निगम जल्द ही अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर सकता है। मंडल में नैनीताल और टनकपुर रीजन के अंतर्गत दिल्ली रूट पर 45 बसों के संचालन की योजना है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यह सभी 45 बसें साधारण श्रेणी की होंगी। परिवहन निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली के अलावा जल्द ही हल्द्वानी से देहरादून और टनकपुर रीजन से भी देहरादून के लिए बसों के संचालन की योजना है। फिलहाल, जो सेवा प्रारंभ होगी वे साधारण श्रेणी की होंगी। मालूम हो कि सामान्य दिनों में रोडवेज दिल्ली के लिए साधारण श्रेणी के अलावा सेमी डीलक्स, एसी और वाल्वो का भी संचालन करता था।