फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के बंद पड़े गेट को शीघ्र खोलने के आदेश, 24 घंटे खुले रहें गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र की ओर से बंद गेट को शीघ्र खोलने के आदेश देते हुए कहा कि
विज्ञापन

इसे 24 घंटे खुला रखा जाए। खंडपीठ ने अस्पताल प्रबंधन और सरकार से दस नवंबर तक जवाब पेश करने के लिए कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई।
विज्ञापन

नैनीताल निवासी अशोक साह ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र की ओर का गेट अस्पताल प्रबंधन ने कोविडकाल के दौरान बंद कर दिया था, लेकिन कोविडकाल समाप्त होने के बाद भी यह गेट बंद है। इस गेट से ही मरीजों व तीमारदारों की अधिकतर आवाजाही रहती है। दूसरी ओर से गेट तीव्र ढाल वाला है। यहां से मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और वहां सेलाने में दिक्कते होती हैं। सामाजिक संस्था जनहित संस्था आदि की ओर से अस्पताल प्रबंधन को कई पत्र लिखे लेकिन सुध नहीं ली गई। जिला प्रशासन से पत्राचार के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। याची ने हाईकोर्ट से गेट खोलने की याचना को लेकर जनहित याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें