फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भवानीपुर खुल्बे में तेंदुए का आतंक

Wed, 25 Feb 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा। पीरूमदारा के ग्राम भवानीपुर खुल्बे में लंबे समय से तेंदुए का आतंक है। आए दिन गांव में कुत्तों के हो रहे शिकार को देखते हुए स्थानीय ग्राम प्रधान ने वनविभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मंगलवार को ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि बीती देर रात गांव से तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी तेंदुआ कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों कई बार मांग कर चुके हैं। बावजूद विभाग गांव में पिंजरा नहीं लगा रहा है। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि भवानीपुर खुल्बे में 20 दिन पूर्व पिंजरा लगाया गया था। बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पिंजरे की लोकेशन को बदलने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें