हल्द्वानी। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भेजे ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी कर सभी सरकारी विद्यालयों में रोजाना धार्मिक शिक्षा के तहत कुछ धर्म ग्रंथों का पाठ अनिवार्य किया गया है। यह संविधान के अनुच्छेद 28(1) का उल्लंघन है। उन्होंने आदेश वापस लेने की मांग की है। वहां गंगा प्रसाद, प्रकाश, नवल किशोर, मनोज कुमार, मोहम्मद नबी, फैजान अली आदि थे।