फोटो। क्लस्टर स्कूल योजना के विरोध में प्रदर्शन करते आइसा के छात्र।
लालकुआं। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने मंगलवार को तहसीलदार के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। आइसा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में 1488 सरकारी स्कूल बंद करके 559 क्लस्टर स्कूल खोलने की योजना शुरू कर दी है। कहा कि सरकार इस योजना को जनपक्षीय बता रही है। लेकिन हकीकत में पहाड़ी क्षेत्र में 10 किमी और मैदानी क्षेत्र में 30 किमी के दायरे में एक स्कूल की लंबी दूरी तय करने में दिक्कत होगी। नगर संयोजक विशाल गौतम ने कहा कि यदि सरकार तत्काल मांग पूरी नहीं करती तो जनांदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनिता, रानी, सिया, संजना, राखी, नाजिया आदि मौजूद रहीं।