नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों व संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पाठ्यक्रम के तहत शिक्षारत विद्यार्थी यदि पूर्व में किसी भी सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा या को-करिकुलर परीक्षा में अनुपस्थित रह गए हैं तो वो फिर से परीक्षा दे सकते हैं। कुमाऊं विवि की ओर से उन्हें फिर परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी अपने संबंधित संस्थान के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर 20 अगस्त तक विश्वविद्यालय में निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।