फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Thu, 06 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से विधिवत शुरू हो गया। सुबह 5:50 बजे ट्रेन रामनगर स्टेशन से देहरादून के लिए रवाना हुई। इससे पहले 18 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन संख्या 15310 रामनगर से देहरादून जाएगी जबकि वापसी में 15309 के रूप में संचालित होगी। 16 कोच वाली इस ट्रेन के शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित हुई है। इससे नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, मुरादाबाद और बिजनौर के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सप्ताह में यह ट्रेन बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें