फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

विज्ञापन
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से रवाना होती बाघ स्पेशल ट्रेन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (03020) का संचालन शुरू किया गया। काठगोदाम से 121 यात्री रवाना हुए। इससे पूर्व हावड़ा से सुबह पहुंची बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (03019) से करीब 35 यात्री काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। काठगोदाम-नई दिल्ली के बीच शताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 20 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार के निर्देशन में आरपीएफ कर्मियों ने शताब्दी और बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 182 की जानकारी दी गई। उधर, ट्रेन के शुरू होने पर हल्द्वानी निवासी प्रीति पंत, नैनीताल निवासी नीतू जोशी, रेलवे बाजार क्षेत्र के मो. दाउद आदि यात्रियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें