भीमताल (नैनीताल)। स्वस्थ शरीर के लिए सुबह और शाम घूमने वाले शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर के सिडकुल पार्क में जल्द पर्यटन विभाग दस लाख की लागत से ओपन जिम खोलने जा रहा है। इससे युवक, युवतियां, महिलाएं और पुरुष अपना शरीर फिट रख सकेंगे। इस ओपन जिम का निर्माण कार्य पर्यटन विभाग नवंबर में शुरू होगा।
सभासद सुनीता पांडे ने कहा कि हमारे वार्ड में ओपन जिम खुलने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
पार्क में बच्चों के लिए लगेंगे झूलें और फिसलपट्टी
ओपन जिम में एक ओर बच्चों के खेलने के लिए झूलें, फिसलपट्टी समेत खेलकूद के अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे।
- भीमताल में ओपन जिम खोलने की तैयारी है, जिसके लिए दस लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। नवंबर से काम शुरू कर दिया जाएगा। - अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी