फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टीबी और श्वांस रोग विभाग के नए भवन में ओपीडी शुरू

Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के टीबी और श्वांस रोग विभाग के नए भवन में ओपीडी शुरू हो गई है। जल्द यहां मरीज भी भर्ती होने लगेंगे। ओपीडी मरीजों को पहले एक्सरे के लिए एसटीएच जाना पड़ता था। नए भवन में दो करोड़ की नई एक्सरे मशीन भी जल्द लगने वाली है। इससे मरीजों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित एचएन स्कूल के पास पांच मंजिल नए भवन के ग्राउंड फ्लोर में टीबी और श्वांस रोगियों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। जल्द यहां सांस की जांच की मशीन और सांस की नलियों की जांच की मशीन भी शिफ्ट हो जाएगी। हालांकि 60 बेड के अस्पताल में फायर की एनओसी नहीं मिली है, इस कारण ओपीडी के मरीजों को भर्ती होने में समय लगेगा। यहां फायर लाइन और पेयजल लाइन का कार्य शुरू होने वाला है। साथ ही ऑक्सीजन गैस प्लांट भी लगना है।


आईसीयू के लिए स्थान चयनित
60 बेड के नए भवन में 10 बेड का आईसीयू भी बनना है। इसके लिए भवन के पास ही जगह चिह्नित कर ली गई है।


भवन तैयार होने के बाद ओपीडी शुरू हो गई है। फायर विभाग से एनओसी मिलने के बाद मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जल्द ही निद्रा जनित रोग की मशीन भी आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरजी नौटियाल, विभागाध्यक्ष, टीबी और श्वांस रोग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें