रामनगर (नैनीताल)। कोरमा वायरस के चलते रामदास जोशी संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी 20 अप्रैल से शिवलालपुर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने उजाला हॉस्पिटल में चलेगी। उजाला हॉस्पिटल में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित किया गया है। मरीजों के पर्चे बनाने का समय 11:30 बजे तक रखा गया है। सीएमएस ने बताया कि उजाला अस्पताल में बाल, हड्डी और महिला रोग विशेषज्ञ भी बैठेंगे।