महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च
पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने से पूरे देशभर के लोगों में गुस्सा है। भीमताल में शुक्रवार की शाम महिलाओं ने रामलीला मैदान से तिकोनिया तक कैंडल मार्च निकाल महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। भाजपा महिला प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा और सभासद सुनीता पांडे ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से महिलाएं और बेटी डरी और सहमी हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। ताकि किसी महिला और बेटी के साथ ऐसी घटना न घट सके। इस दौरान जया बोहरा, लता पलड़िया, मीनाक्षी भगत, हेमा पढ़ालनी, मीनाक्षी आर्या, ललिता अरगिम, गीता रावत, भावना नौलिया, राधा कुल्याल, देवकी पांडे, नीमा नेगी, अंकिता पवार, पुष्पा मेलकानी, भावना पांडे मौजूद रही।