हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अब तक 2281 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। समर्थ पोर्टल पर आवेदन पत्रों को सत्यापित करने का विकल्प नहीं खुलने से इन इनका सत्यापन नहीं हो पाया था। इस कारण किसी भी विद्यार्थी की फीस जमा नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार से समर्थ पोर्टल पर वैरिफिकेशन का ऑप्शन खुलने से आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन शुरू हो गया है। फीस मॉड्यूल भी एक्टिव हो गया है। फीस जमा करने के लिए विद्यार्थी एडमिशन पोर्टल पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, नेफ्ट, एसबीआई ब्रांच पेमेंट से ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक फीस जमा होगी। संवाद