बेतालघाट (नैनीताल)। शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय डिग्री कॉलेज बेतालघाट में प्राध्यापकों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ भुवन मठपाल ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ा गया है। संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र के विषयों को व्हाट्सएप, यूट्यूब और फेशबुक के माध्यमों से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ कमल जोशी ने बताया कि छात्रों के भविष्य के हितों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।