फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर में वन वे यातायात सुचारू

Sun, 24 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने नगर में वन वे यातायात सुचारू करवाई। इसके तहत नैनीताल आने वाले वाहनों को हल्द्वानी रोड से प्रवेश दिया गया, जबकि वाहनों की निकासी कालाढूंगी मार्ग से की गई। वन वे ट्रैफिक प्लान होने के कारण दोपहर एक बजे तक स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में मिली छूट से वह गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के दिशा निर्देश के बाद शनिवार शाम को एसपी हरबंस सिंह ने प्रेस नोट जारी कर 24 घंटे के लिए वन वे प्लान जारी करने के निर्देश दिए। जिसके चलते रविवार सुबह से ही तल्लीताल व मल्लीताल में बैरिकेडिंग कर पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था शुरू की। जिसके तहत हल्द्वानी व भवाली रोड से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया। जबकि हल्द्वानी जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से भेजा गया। व्यवस्था को बनाने में पुलिस के साथ पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस ने दोपहर तक पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों के वाहन भी नैनीताल से हल्द्वानी रोड की ओर नहीं जाने दिए। जिसके चलते समीपवर्ती ताकुला, बल्दियाखान, ज्योलीकोट, दो गांव जाने वाले लोगों को भी भवाली मस्जिद तिराहे से होकर जाना पड़ा। हरियाणा से अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने पहुंचे सुशील सैनी ने पुलिस से हनुमान गढ़ी मंदिर जाने को कहा तो पुलिस ने उनको भवाली रोड में मस्जिद तिराहे से जाने को कहा।

टैक्सी मालिक समीति अध्यक्ष, तल्लीताल, पंकज तिवारी ने बताया कि वन वे यातायात व्यवस्था के चलते शहर में जाम की समस्या नहीं रही। लेकिन स्थानीय लोगों को रोकने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर प्लान आगे भी जारी रहता है तो स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए सुव्यवस्था की जाए
विज्ञापन

सुमित पांडे, सीओ नैनीताल ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 24 घंटे की यातायात व्यवस्था चलाई गई। जिसमें नैनीताल आने वाले पर्यटकों को हल्द्वानी से ज्योलीकोट होते हुए नैनीताल में प्रवेश दिया गया। जबकि हल्द्वानी जाने वालों को कालाढूंगी मार्ग व भीमताल भवाली जाने वालों को भवाली रोड से भेजा गया। स्थानीय लोगों की दिक्कत को देखते हुए उन्हें इससे छूट दी गई। प्लान की सभी सकारात्मक रिपोर्ट समेत कमियों को न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें