फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवलचौड़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिला जनसमर्थन

Wed, 15 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवलचौड़ ग्राम सभा में पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा नेता महेश शर्मा के सौजन्य से प्रत्येक ग्रामीण को दो-दो फलदार पौधे बांटे गए। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। यहां पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल, त्रिलोक निगलटिया, अर्चना पड़ियार, बालम सिंह बिष्ट, भुवन आर्या आदि रहे। इधर, सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड एवं सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के संयुक्त संयोजन में उषा रूपक कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। यहां प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति अवस्थी, सवर्ण शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भुवन भट्ट, सीमा बत्रा, तेज सिंह कार्की, दीपाली कन्याल आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें