हल्द्वानी। मंगलपड़ाव में यूपी से चावल और सेवई लेकर पहुंचे वाहन की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। बगैर परमिशन के छोटा हाथी में सेवई और चावल भरकर यूपी का एक व्यापारी हल्द्वानी पहुंच गया। पुलिस सामान और गाड़ी को जब्त करने के बाद व्यापारी और वाहन चालक को क्वारन्टीन करने की तैयारी कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस मंगलपड़ाव पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सब्जी मंडी से बनभूलपुरा की ओर जा रहे एक छोटा हाथी को रोक कर तलाशी ली तो छोटा हाथी में काफी मात्रा में सेवई और चावल भरा था। जिसे टांडा बादली रामपुर, यूपी निवासी व्यापारी मरबूब बनभूलपुरा इंद्रानगर के एक व्यापारी के पास ले जा रहा था। मरबूब के पास इसकी परमिशन भी नहीं थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने सामान और वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मरबूब और वाहन चालक नावेद को 14 दिन के लिए क्वारन्टीन करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि रमजान महीना चलने के कारण इन दिनों बनभूलपुरा में सेवई की काफी डिमांड है।