नैनीताल। लगातार बारिश से जिले का एक राज्य, एक जिला और सात ग्रामीण मार्ग बंद है। भवाली-धानाचूली राज्य मार्ग, अमगढ़ी-पाटकोट जिला मार्ग और भलौन-सिमली-पातली, कांडा-डौनपरेवा, तल्ला रामगढ़-रातीघाट, बसगांव-जनौली-सकदीनी, डालकोट-पांगकटारा-खलाड़, फतेहपुर-बेल, खैरना-ओड़ाबास्कोट-बेतालघाट ग्रामीण मार्ग खोलने के लिए प्रशासन ने जेसीबी भेजी है। इधर, नैनीताल शहर में मंगलवार दिन में भी मूसलाधार बारिश जारी रही। नैनीझील का जलस्तर 84 फीट बना हुआ है। बीते दो दिनों की बारिश में झील के जलस्तर में एक फुट की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।