नैनीताल। बारिश के चलते एक राज्य तथा तीन ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें रामनगर-भंडारपानी राज्य मार्ग तथा अंबेडकर-रिखोली, भल्यूटी-भद्यूनी, खैरना बेतालघाट ग्रामीण मार्ग बंद हैं। नैनीताल में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल तथा नगर में कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन मौसम प्रतिकूल बना रहा। शाम छह बजे नगर में बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।