नैनीताल। जिले में एक राज्यमार्ग तथा चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इनमें हल्द्वानी-चोरगलिया राज्यमार्ग तथा चमोली-इलाइजर, कांडा-डोनपरेवा, आईटीआई कमोला मार्ग, भौंर्सा-पिनरो ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। वहीं, नैनीताल में सुबह से धूप खिली हुई थी। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर बाद तीन बजे बारिश शुरू हो गई जो कुछ देर बाद थम गई।