फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रेस लिखी गाड़ी से एक क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा

Fri, 25 Oct 2024 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान एक क्विंटल से अधिक मिलावटी मावा पकड़ा है। मावा बरेली से पिथौरागढ़ भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर ने गठित टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक कैलाश टम्टा को बुधवार देर रात बरेली से भारी मात्रा में मिलावटी मावा आने की सूचना मिलली। इस पर टीम ने लालकुआं कोतवाली के मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम ने बरेली की तरफ से आ रही प्रेस लिखी एक पिकअप को रोका। चेकिंग में वाहन से एक क्विंटल से अधिक मिलावटी मावा बरामद किया गया। टीम ने मावा को कब्जे में लेकर उसके सैंपल लिए हैं। जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार ने बताया लालकुआं में जब्त मावा पिथौरागढ़ जा रहा था। मावा बरेली से लाया गया है जिसकी जांच की जा रही है इसमें जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें