फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के मीडार से पतलोट आ रही मैक्स बुधवार देर शाम अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ग्रामसभा पदमपुर निवासी शिवओम सिंह मेहरा (30) पुत्र जमन सिंह मेहरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक भुवन चंद्र पनेरू पुत्र धन देव को घायल अवस्था में एंबुलेंस से हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन को घटना से अवगत कराया। साथ ही मृतक और घायल के परिजनों को मुआवजा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें