फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का एक राष्ट्रीय राजमार्ग, पांच राज्य मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लगातार हो ही बारिश से जिले के 40 मार्ग बंद हैं। इनमें दो राज्य मार्ग, पांच दिला मार्ग और 33 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा भी दिन भर में कई राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और मुख्य जिला मार्ग मलबा आने से आंशिक बंद हुए, उन्हें जेसीबी के जरिये खोल दिया गया।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन कंट्रोल केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग ज्योलीकोट-खैरना-क्वारब मार्ग सुबह तीन घंटे और शाम को करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। इसे जेसीबी से खोल दिया गया था। काठगोदाम-सिमलिया बैंड, रामनगर-तल्लीसेठी, धानाचूली-ओखलकांडा-खनस्यू, रामनगर-भंडारपानी-जहना रीची, गर्जिया-बेतालघाट-ओढ़ाखाल राज्य मार्ग, तीन मुख्य जिला मार्ग अमृतपुर बानना-बबियाड़, लक्ष्मीखाल-प्यूड़ा-क्वारब, अंबेडकर रिखौली मोटर मार्ग समेत 33 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
तीन दिन से लगातार बारिश, कई सड़कों पर आया मलबा
नैनीताल। क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने कूड़ा खड्ड के समीप फिर मलबा गिरना शुरू हो गया है। बेलुवाखान के समीप भी लगातार मलबा गिर रहा है। विभाग की ओर से नियमित रूप से तैनात जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। बारिश के चलते रात्रि में भी मलबा गिरने की संभावना हैं।
विज्ञापन

नैनीताल में तीन दिन से लगातार बारिश होने से अब लोग भी दहशत में हैं। एनएच सहायक अभियंता मदन थापा ने बताया कि सड़क से मलबा हटा दिया गया है। बारिश के दौरान मलबा और गिर सकता है। जिसके लिए काठगोदाम से नैनीताल तक दो जेसीबी तैनात की गई हैं।
---------------
इनसेट-
पेड़ गिरने से बंद हुआ पंगोट मार्ग
नैनीताल। रविवार को किलबरी पंगोट मार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गई। लोनिवि सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि जेसीबी मशीन भेजकर सड़क से पेड़ हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें