नैनीताल। नगर के एक अधेड़ व्यक्ति लॉकडाउन के चलते पिछले 25 मार्च से लापता हैं, अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार हरिनगर निवासी 47 वर्षीय हरीश चंद्र पुत्र रमेश चंद्र 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के दिन से लापता हैं। उनके भाई रमेश चंद्र ने गुमशुदगी तल्लीताल थाने में दर्ज कराई है। बताया कि वह सहारा इंडिया में एजेंट के रूप में कार्यरत थे। साथ ही दुकानों में सामान की सप्लाई भी करते थे। 22 मार्च के दिन से वह काम पर नहीं जा पाने से परेशान थे। वह 25 मार्च की शाम तीन बजे टहलने निकले जिसके बाद वह वापस नहीं आये। सभी जगह संपर्क करने के बाद भी पता नहीं चल पाया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।