नैनीताल में बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। सुबह से शहर के आसमान पर काले बादल छाए हुए थे। इस दौरान कई नाले उफान पर आ गए, जबकि शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। बारिश के बाद अचानक तेज धूप खिली, जिससे मौसम का रंग-बिरंगा मिजाज पर्यटकों को चौंकाता रहा।