फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महकमे की बनेगी फोरेंसिक लैब

Sun, 11 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में फोरेंसिक लैब बनायेगा। डीएफओ के अनुसार शासन से अनुमति लेने के बाद हैदराबाद की सेंटर फार सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी की शाखा लैंकन्स नामक संस्था से एमओयू भी किया जाएगा।
विज्ञापन


जिन हथियारों से वन्यजीवों का शिकार होता है, उस हथियार, मीट आदि को बरामद करता है। पर खून, मीट वास्तव में वन्यजीव का है, इसे साबित भी करना होता है।

इसके लिए वन विभाग बरामद वस्तुओं को लैब में भेजती है, जहां से जांच रिपोर्ट आती है। ऐसे में जांच लैबों में वस्तुओं का अंबार लग गया है।

 डीएफओ डा. तेजस्विनी पाटिल कहती हैं कि राज्य की पहली वन्यजीव से जुड़ी फोरेंसिक लैब रानीबाग में बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें