फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के खाई में गिरने से एक की मौत

विज्ञापन
भवाली अस्पताल में सड़क हादसे पर घायल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। निगलाट के पास रविवार की देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से लमगड़ा (अल्मोड़ा) जा रहा ट्रक निगलाट के पास अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में चालक लमगड़ा (अल्मोड़ा) निवासी राजेंद्र सिंह 37 पुत्र खड़क सिंह निवासी के साथ ही धारी ब्लॉक के मटियाल निवासी हीरा सिंह (40) पुत्र खुशाल सिंह भी सवार था। हीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने घायल राजेंद्र सिंह को प्राथमिक अस्पताल भेजा जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया। एसएसआई प्रकाश मेहरा ने बताया कि परिजनों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें