फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल

Tue, 17 Dec 2024 05:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में तीन युवक सवार थे। एंबुलेंस चालक ही घायलों को पहले बेस अस्पताल लेकर आया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में तीन युवक सवार थे। एंबुलेंस चालक ही घायलों को पहले बेस अस्पताल लेकर आया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।

मुखानी पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 8:30 बजे एंबुलेंस सूचना पर प्रेमपुर लोश्यानी को जा रही थी। उधर प्रेमपुर लोश्यानी से बाइक में तीन मजदूर गैस गोदाम की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस का किनारा लगने से तीनों नहर में जा गिरे। एंबुलेंस चालक इन्हें बेस अस्पताल लेकर आया।

यहां सोनू राजपूत (27) पुत्र देवीदास निवासी रम्पुरा मीरगंज बरेली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। उधर बाइक में सवार दो युवक सही बताए जा रहे हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि तीनों मजदूर हैं। टाइल-पत्थर लगाने का काम करते हैं। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं आई है। कहा कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें