कालाढूंगी। स्टेट हाईवे-71 के भंडारपानी-ओखलढूंगा मोटर मार्ग और कांडा-फफड़िया मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स की मांग के लिए 17 फरवरी को नैनीताल तहसील क्षेत्र के डौनपरेवा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व दायित्वधारी पीसी गोरखा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में मार्ग को दो लेन बनाने व सुधारीकरण की घोषणाएं की हैं लेकिन ओखलढूंगा से बोहराकोट के बीच सड़क पर गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कांडा-फफड़िया और कांडा-खौला मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में हैं और अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है।