फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी के 'शातिर' बदमाश को पुलिस ने चाकू समेत किया गिरफ्तार, पांच बार पहले भी जा चुका है जेल

Sun, 14 Dec 2025 06:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बनभूलपुरा के गौलापार पार्किंग के पास से पुलिस ने मुखानी के शातिर बदमाश धर्मेंद्र कश्यप को शनिवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले नशा तस्करी और चोरी में पांच बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा के गौलापार पार्किंग के पास से पुलिस ने मुखानी के शातिर बदमाश धर्मेंद्र कश्यप को शनिवार को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले नशा तस्करी और चोरी में पांच बार जेल जा चुका है।

बनभूलपुरा एसओ दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गौलापार पार्किंग के पास पहुंचे तो वहां सज्जाद की झोपड़ी में एक युवक लेटा मिला। तलाशी लेने पर उससे चाकू बरामद किया गया। आरोपी धर्मेंद्र कश्यप निवासी पंचशील कॉलोनी पीलीकोठी मुखानी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें